किसी की पहचान
मेरी अलग पहचान है। ये मेरी जमीन और ये मेरा आसमान है।
चंद लोगों की मेरी महफ़िल है और उनसे मेरा गहरा रिश्ता है।
मेरी खुशियां और मेरे गम से हर कोई वाकिफ नहीं।
मेरे जज्बातों की भी एक अलग पहचान है।
यह दुनिया एक रंगमंच है। हर किसी का एक किरदार है।
इस महफ़िल में मेरी पहचान सबसे अलग और सबसे जुदा है।
जो मुझे समझ ले, वो भी कहीं तो होगा।
और इस हसीन जहां में हमारा छोटा सा आशियाना होगा